Food Safety Officer Recruitment 2025: लोक सेवा आयोग (PSC) ने 2025 में फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) के कुल 120 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसे आप इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। जो उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित पद के लिए पात्र हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दे की इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 27 अप्रैल, 2025 निर्धारित की गई है। यह अवसर खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहद सुनहरा है।अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, तो इस लेख को अंत तक अवश्य देखे, आपको इस लेख में इस भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
मुख्य विवरण
विवरण | जानकारी |
संगठन का नाम | लोक सेवा आयोग, मध्य प्रदेश |
पद का नाम | खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) |
रिक्त पदों की संख्या | 120 पद |
योग्यता | खाद्य प्रौद्योगिकी में स्नातक या स्नातकोत्तर या डॉक्टरेट की डिग्री |
आवेदन मोड | ऑनलाइन माध्यम से |
आवेदन प्रारंभ | 28 मार्च, 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 27 अप्रैल, 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से |
वेतन | रु. 36200/- से रु. 114800/- |
जॉब लोकेशन | मध्य प्रदेश राज्य में |
रिक्त पदों की जानकारी
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) के पदों को भरने के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे आप इस लेख के अंत में देख सकते है। इस भर्ती के माध्यम से 120 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 120 रिक्त पदों को सभी वर्गों में विभाजित किया गया है। आप इस लेख के निचे दी गई तालिका में श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण देख सकते है।
वर्ग | रिक्त पद |
उर | 28 पद |
अनुसूचित जाति | 16 |
अनुसूचित जनजाति | 28 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 38 |
ईडब्ल्यूएस | 10 |
कुल रिक्त पदों की संख्या | 120 पद |
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
- एससी / एसटी / ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/ ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी को 250 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
- सामान्य वर्ग और अन्य सभी मध्य प्रदेश से बाहर के निवासी अभ्यर्थी को 500 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतना ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 जनवरी, 2025 तक 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आपको बता दे की सरकारी नियमो के अनुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी, जो की आपको निचे तालिका में देखने को मिलेगा।
वर्ग | आयु सीमा में छुट |
एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी | 5 वर्ष की छुट प्रदान |
सरकारी/निगम/बोर्ड/स्वायत्त संस्था कर्मचारी/नगर सैनिक/महिलाएं (अनारक्षित/आरक्षित) | 5 वर्ष की छुट प्रदान |
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी या डेयरी या जैव प्रौद्योगिकी या तेल प्रौद्योगिकी या कृषि विज्ञान या पशु चिकित्सा विज्ञान या जैव-रसायन विज्ञान या सूक्ष्म विज्ञान या रसायन विज्ञान या चिकित्सा में स्नातक या स्नातकोत्तर या डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त कर रखी हो।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जो उम्मीदवार साक्षात्कार परीक्षा पास करेंगे, उनका दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा उसके बाद में अंतिम रूप से नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
वेतन
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) पदों के लिए चयनित एवं नियुक्त अभ्यर्थियों को 36200/- से 114800/- रुपये के वेतनमान पर वेतन तथा अन्य स्वीकार्य भत्ते, जो भी लागू हो, प्रदान किए जाएंगे। वेतन के साथ-साथ अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन तब पर क्लिक करे।
- अब आपको नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके पढ़े।
- अपना वैलिड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करे।
- अब आपको फॉर्म में जो जानकारी पूछी गई है वे सभी सही से भर दे।
- इसके बाद में सभी आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर दे।
- इसके बाद में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अब आप फॉर्म को एक बार चेक करके अपलोड कर सकते है और इसके साथ में फॉर्म का एक प्रिंट निकलवा करके अपने पास सुरक्षित रख दे।
Link:https://mrcadda.com/recruitment/uksssc-group-c-recruitment-2025-april/