CRPF Tradesman Vacancy 2026: सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसे आप वेबसाइट पर देख सकते हो।सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स की तरफ से यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती कुल 9175 पदों पर आयोजित करवाई जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 20 अप्रैल से लेकर 19 मई 2026 तक भरे जाएंगे इसमें इच्छुक और योग्य व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में संपूर्ण भारत से महिला और पुरुष अभ्यर्थी दोनों आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए न्यूनतम योग्यता केवल 10वीं पास रखी गई है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी, ताकि आप बिना किसी गलती के आवेदन कर सकें।
CRPF भर्ती का सक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | कांस्टेबल (टेक्निकल & ट्रेडमैन) |
| विभाग का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| कुल रिक्त पद | 9175 पद |
| वेतन | लेवल-3 (21,700₹ से 69,100₹) |
| नोटिफिकेशन जारी दिनांक | 8 अप्रैल, 2026 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन दिनांक | 20 अप्रैल से 19 मई, 2026 तक |
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अलग-अलग आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो की निम्नलिखत है:
- सामान्य/ OBC/ EWS- ₹100
- SC/ ST/ महिला/ एक्स-सर्विसमेन- निशुल्क
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम दिनांक- 19 मई, 2026
आयु सीमा
सीआरपीएफ भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तक रखी गई है। इसके अलावा ड्राइवर पोस्ट के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आपको बता दे की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी और सभी आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमो के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
सीआरपीएफ भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, जो की निम्नलिखित है:
- ड्राईवर- इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो और हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- मैकेनिक मोटर वाहन- इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो और साथ में सम्बंधित ट्रेड में ITI एवं अनुभव होना चाहिए।
- पायनियर- इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो और साथ में सम्बंधित ट्रेड में ITI एवं अनुभव होना चाहिए।
- अन्य सभी ट्रेडमैन पद के लिए 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड में कुशल होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
CRPF में ट्रेड्समैन बनने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): सबसे पहले उम्मीदवार को शारीरिक परीक्षा देनी होगी,जिसमे उम्मीदवार की लंबाई, सीना और दौड़ की जांच होगी।
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): इसके बाद में एक लिखित परीक्षा होगी जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी/अंग्रेजी और रीजनिंग के सवाल पूछे जाएंगे।ये परीक्षा 100 अंको की होगी और गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक काट दिए जाएंगे।
- ट्रेड टेस्ट (Trade Test): जिस पद के लिए आपने आवेदन किया है (जैसे खाना बनाना या ड्राइविंग), उसका प्रैक्टिकल टेस्ट लिया जाएगा।यह 50 अंक का होगा, जिसे केवल क्वालीफाई ही करना होगा।
- दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल: अंत में आपके कागजों की जांच और मेडिकल चेकअप होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- अभ्यर्थियों को सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख ले और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ले।
- इसके बाद में अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक कर दे।
- अब आवेदन फार्म के अंदर पूछी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करनी है इसके पश्चात अपने आवश्यक डॉक्यूमेंट पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- अब आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- अब नीचे दिए गए फाइनल सबमिट पर क्लिक करके आवेदन का सुरक्षित प्रिंट आउट निकाल लेना है ताकि भविष्य में काम आ सके।
