सरकारी योजना ग्रुप

Atomic Energy Recruitment 2024: परमाणु ऊर्जा विभाग निकली नई भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून

Atomic Energy Recruitment 2024: परमाणु ऊर्जा विभाग में ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए विज्ञापन को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र में अधिकारी और तकनीकी सहित 91 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा पोस्ट में नीचे भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

महत्वपूर्ण तिथियां

इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र में अधिकारी पदों के सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2024 से शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 है।

आयु सीमा

इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र में नई भर्ती के लिए आवेदक की आयु सीमा 50 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवारों को अधिकारिक अधिसूचना में पद वार आयु सीमा से संबंधित जानकारी की जांच करनी चाहिए। आयु की गणना 30 जून 2024 को आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर की जाएगी।

Read More-

आवेदन शुल्क

भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार रखा गया है:-

पदों के अनुसार सामान्य, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क को ₹100 से ₹300 कर दिया गया है। हालांकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, और महिला आवेदकों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। कृपया आवेदन शुल्क से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना की जाँच करें।

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदकों के लिए शिक्षण सीमा को अलग-अलग रखा गया है, जिसमें इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र अधिकारी भी शामिल हैं। आपको सूचित किया जाता है कि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में 12वीं कक्षा का पास होना आवश्यक है। इसके अलावा शिक्षण सीमा संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए, हमने आधिकारिक अधिसूचना के पीडीएफ फ़ाइल का सीधा लिंक निम्नलिखित पोस्ट के अंतर्गत उपलब्ध कराया है।

आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती का आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:-

  •  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद करियर बटन पर क्लिक करें।
  • वहां भर्ती सूचना दी गई है उसमें उपलब्ध सम्पूर्ण जानकारी की जाँच करें।
  • सम्पूर्ण जानकारी की जाँच करने के बाद एक बार नामांकन करके आवेदन पत्र भरें।
  • अपने फोटो हस्ताक्षर के साथ संपूर्ण जानकारी अपलोड करें।
  • आवेदन को सफलतापूर्वक भरने के बाद इसे सबमिट करें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें और सुरक्षित रखें।

Important Links

Official Notification:-Click Here

Apply Online:-Click Here

Read More- NCW PA Recruitment: राष्ट्रीय महिला आयोग में नयी भर्ती का आवेदन शुरू, इस तरह फॉर्म भरे

Leave a comment