Work From Home Scheme for Women 2025: 2025 में तेजी से बदलते डिजिटल युग में महिलाओं के लिए Work From Home (WFH) नौकरियां एक बेहतरीन अवसर बनकर उभरी हैं। खासकर उन महिलाओं के लिए जो घरेलू ज़िम्मेदारियों के चलते बाहर काम नहीं कर सकतीं, उनके लिए घर से काम करने वाली नौकरियाँ आदर्श विकल्प हैं।
अब राजस्थान सरकार व निजी क्षेत्र मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए “वर्क फ्रॉम होम स्कीम 2025” की शुरुआत की है। महिलाए घर बैठे विभिन्न विभागों का कार्य कर सकती है जैसे डिजिटल दुकान संचालन, सिलाई का कार्य, इंश्योरेंस एजेंट, डाटा कलेक्शन जैसे कही काम किए जा सकते है। आपको बता दे की राज्य सरकार के द्वारा वर्क फॉर्म के लिए 4515 पदों पर भर्ती निकाली हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इनमें 8वीं और 10वीं पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है, तो इस लेख को अवश्य देखे।
उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम योजना 2025 को शुभारंभ करने के पीछे निम्नलिखित उद्देश्यो को देखते हुए इस योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है:
- देश की लाखों महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के कारण घर से बाहर जाकर नौकरी नहीं कर पातीं। इस योजना का उद्देश्य उन्हें घर बैठे ऐसा काम देना है जिससे वे स्वावलंबी बन सकें।
- घरेलू महिलाओं को मासिक आय का स्रोत देना ताकि वे अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें।
- ग्रामीण इलाकों की महिलाएं भी इंटरनेट और मोबाइल की मदद से इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकती हैं और अपने घर पर ही काम शुरू कर सकती हैं।
- महिलाओ को आर्थिक रुपे से और सामाजिक रूप से सक्षम बनाना इसका उद्दश्य है।
- इस काम को करके महिलाए आगे चलकर प्राइवेट सेक्टर में भी काम कर सकती है।
पात्रता
वर्क फ्रॉम होम योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:
- आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक महिला राजस्थान राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक के पास में आधार कार्ड और जन आधार कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
- आवेदक महिला के पास में पर्याप्त कौशल और शिक्षा होनी चाहिए, जिस कार्य के लिए वे आवेदन कर रही हो।
लाभ
यह मॉडल खासकर महिलाओं, गृहिणियों, स्टूडेंट्स और दिव्यांगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है। नीचे दिए गए हैं WFH से जुड़े प्रमुख लाभ:
- सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपने घर से ही सारा काम कर सकते हैं, जिससे ऑफिस जाने का झंझट नहीं होता।
- WFH में आप अपने समय के अनुसार काम कर सकते हैं। महिलाएं घर के कामों के साथ-साथ खाली समय में जॉब कर सकती हैं।
- महिलाएं जब खुद कमाने लगती हैं, तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे वे खुद को आर्थिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करती हैं।
- वर्क फ्रॉम होम के दौरान महिलाएं कंप्यूटर, इंटरनेट, ऑनलाइन मार्केटिंग, डेटा एंट्री जैसी नई स्किल्स सीख सकती हैं।
- WFH के ज़रिए दूरदराज गांवों की महिलाएं भी इंटरनेट के माध्यम से बड़े शहरों की कंपनियों के लिए काम कर सकती हैं।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए राजस्थान सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई आधिकारिक पोर्टल को विजिट करना होगा।
- इसके बाद में आपसे जो जानकारी पूछी जाए उसे दर्ज कर दे।
- अब महिला जिस कार्य के लिए आवेदन करना चाहती है, उसका चयन करे।
- अब फॉर्म को सबमिट कर दे।
- इसके बाद में आपके आवेदन की जाँच की जाएगी, सभी जानकारी सही पाई जाने पर आपको इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा।
Read more: