IB ACIO Recruitment 2025: भारत की इंटेलिजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका आया है। गृह मंत्रालय द्वारा असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II (एक्जीक्यूटिव) के 3717 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसे आप इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट और देख सकते है।
इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जुलाई से लेकर 10 अगस्त 2025 तक कर सकते हैं।इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम दिनांक से पहले अवश्य आवेदन कर दे।
आवेदन तिथि
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 19 जुलाई, 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त, 2025
- आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि: 10 अगस्त, 2025
पदों का विवरण
वर्ग का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
सामान्य वर्ग | 1537 पद |
OBC | 946 पद |
EWS | 442 पद |
SC | 566 पद |
ST | 226 पद |
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतना करना होगा:
वर्ग | आवेदन शुल्क |
GEN / OBC / EWS | 650₹ |
SC / ST / PH/ सभी महिला/ एक्स-सर्विस मैन | 550₹ |
आपको बता दे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम दिनांक 10 अगस्त, 2025 तय की गई है।इसके बाद में आवेदन शुल्क स्वीकार नही किया जाएगा।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 10 अगस्त, 2025 को आधार मानकर की जाएगी और इसके साथ में आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन पास कर रखा हो। इस साथ में अभ्यर्थी को कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
- टियर 1: वस्तुनिष्ठ प्रश्न
- टियर 2: वर्णात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे
- साक्षात्कार
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
- फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी
टियेर 1 में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंक का होगा।गलत उत्तर देने पर ¼ अंक काट दिए जाएंगे। इस प्रश पत्र हो हल करने के लिए आपको 60 मिनट दिए जाएंगे।टियर 2 50 अंक का होगा, जिसमे आपको English essay/comprehension और लंबे उत्तर देने होंगे।
वेतन
इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 पे स्केल के अनुसार ₹44,900 से लेकर ₹1,42,400 तक वेतन प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा और इसके साथ में अनु भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर उपलब्ध अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरना होगा।
इसके बाद में आपको आवश्यक दस्तावेज, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। अंत में कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आप फॉर्म को एक बार फिर से चेक करके सबमिट कर सकते है।
Notification:http://mrcadda.com/wp-content/uploads/2025/07/IB-ACIO-Recruitment-Notification.pdf
Read more: