सरकारी योजना ग्रुप

Aadhar NPCI Online Check Status 2024: ऑनलाइन घर बैठे ऐसे चेक करे 

Aadhar NPCI Online Check Status 2024: दोस्तों, आज के समय में अगर आपको किसी भी सरकारी योजना का लाभ चाहिए तो इसलिए आपको सबसे पहले अपने खाते में DBT के स्टेटस को इनेबल करना होगा, तभी आप सरकारी योजनो का लाभ उठा सकते है,वरना आपको सरकारी योजनो का लाभ नही मिलेगा।आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ऑनलाइन माध्यम से DBT के प्रोसेस को इनेबल करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताएँगे, तो आर्टिकल के अंत तक अवश्य बने रहे।

आज भी जिन लोगो को  DBT के प्रोसेस को Enable करने के पर्याप्त जानकारी नही है, वे लोगो अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करवाने के लिए बैंक के चक्कर लगाते रहते है। इसलिए आज का ये आर्टिकल आपके लिए बहुत काम का साबित होने वाला है।

दोस्तों आप अगर अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करवाना चाहते है तो, इसलिए आपको NPCI (नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और आप वहा से आसानी से लिंक कर सकते है। आपको इस लेख में आधार सीडिंग की पूरी प्रक्रिया बताई गई, जिसे आप फॉलो करके घर बैठे लिंक कर सकते है।

आधार NPCI ऑनलाइन चेक 

अगर आप अपने बैंक अकाउंट में NPCI चेक करना चाहते है तो, आपको इस आर्टिकल में पूरी प्रोसेस बताई जाएगी, आप इन स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते है।आपको चेक करने के लिए किसी भी बैंक में जाने की जरूरत नही है और नाही आपको किसी प्रकार की कोई पेमेंट करने की आवश्यकता है, ये बिलकुल निशुल्क है।

  • NPCI चेक करने के लिए आपको NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको consumer के विकल्प पर क्लिक करके भारत आधार सीडिंग इनेबल(BASE) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आधार सीडिंग के सेक्शन में गेट आधार मैप्ड स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप अपना आधार कार्ड का नंबर दर्ज कर दे।
  • इसके बाद आप चेक स्टेटस पर क्लिक करे।
  • अब आपको मोबाइल जो OTP आई होगी उसे दर्ज कर दे, और उसके बाद सबमिट कर दे।
  • इसके बाद अपनी अपनी स्क्रीन पर NPCI की स्थिति चेक कर सकते है।

आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करने की प्रक्रिया 

आधार को बैंक अकाउंट से लिंक (सीडिंग) करना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो आपके बैंक खाते की सुरक्षा बढ़ाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आपके खाते में प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक करना चाहते है तो नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करके लिंक कर सकते है जिसके लिए आपको किसी भी बैंक में जाने की जरूरत नहीं है।

  • आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको consumer पर क्लिक करके भारत आधार सीडिंग इनेबल (BASE) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आप सीडिंग के विकल्प पर क्लिक करे और अपनी कंडीशन के अनुसार किसी भी आप्शन को सेलेक्ट करे।
  1. Fresh Seeding- अगर आपका आधार पहले से किसी भी बैंक अकाउंट से लिंक नही है और आप पहली बार अपने आधार कार्ड को किस बैंक अकाउंट से लिंक करवा रहे है तो फ्रेश सीडिंग के विकल्प को सेलेक्ट करना होगा।
  2. Movement With The Same bank another account- अगर आपके एक ही बैंक में दो अकाउंट खुले हुए है और आप पुराने अकाउंट से नए वाले अकाउंट में आधार सीडिंग करना चाहते है तो इस विकल्प को सेलेक्ट करना होगा।
  3. Movement from one bank to other bank- यदि आपको एक बैंक अकाउंट से दुसरे बैंक अकाउंट में आधार सीडिंग करना चाहते है तो इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इन तीन विकल्पों में से एक को सेल्क्ट करने के बाद आपको अपने बैंक के नाम को सेलेक्ट करना होगा।
  • अब आपको अपने बैंक अकाउंट के नंबर डाल कर उसे एक और बार वेरीफाई करने के लिए अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा।
  • प्रोसीड आप्शन पर क्लिक करे। 
  • अब आपको OTP दर्ज करके वेरीफाई करना होगा। 
  • टर्म एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करे और इसके बाद ओके की बटन पर क्लिक करे। 

DBT स्टेटस कैसे चेक करे 

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत आपके बैंक खाते में जमा होने वाली राशि का स्टेटस चेक करना आसान है और यदि आप ये चेक करना चाहते हो की आपका आधार कार्ड किस बैंक अकाउंट से लिंक है तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो आपको सी आर्टिकल में निचे दे रखा है।

  • सबसे पहले आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक रकना होगा।
  • अब आपको अपने आधार कार्ड का नंबर डालना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन विथ OTP पर क्लिक करना होगा।  
  • अब अपने मोबाइल नंबर पर OTP आएगी, जिसे दर्ज कर दे।
  • अब आखरी में आपको बैंक सीडिंग स्टेटस पर क्लिक करे।

Read more:PM Swanidhi Yojana 2024: PM स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को 50,000 का लोन, जानिए कैसे करें आवेदन!

Leave a comment