Rajasthan Mahatma Gandhi School Admission 2026: राजस्थान सरकार द्वारा संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (MGGS) गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। यहाँ निजी स्कूलों जैसी आधुनिक सुविधाएं और पूरी तरह से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा निशुल्क प्रदान की जाती है। सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा विभाग ने प्रवेश की अधिसूचना जारी कर दी है। अगर आप भी अपने बच्चे का दाखिला इन स्कूलों में कराना चाहते हैं, तो यह सही समय है। प्रदेश में करीब 2000 से ज्यादा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल है, ऑफिशल नोटिफिकेशन, आवेदन लिंक सहित संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध है
प्रवेश कार्यक्रम 2026
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार तिथियां निम्न प्रकार हैं:
| कार्यक्रम का विवरण | निर्धारित तिथि |
| नोटिफिकेशन जारी होना | 11 मार्च 2026 |
| आवेदान मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन फॉर्म भरने की अवधि | 14 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 |
| प्राप्त आवेदनों की सूची व रिक्तियों की सूचना | 24 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन लॉटरी निकालने की तिथि | 25 मार्च 2026 |
| चयनित विद्यार्थियों की सूची (नोटिस बोर्ड पर) | 27 मार्च 2026 |
| प्रवेश कार्य (Document Submission) | 28 मार्च 2026 |
| शिक्षण कार्य प्रारंभ | 1 अप्रैल, 2026 से |
पात्रता और नियम
- प्रवेश कक्षा: नर्सरी/प्री-प्राइमरी कक्षाओं में सभी सीटों पर नए प्रवेश होते हैं। कक्षा 1 से 12 तक केवल रिक्त सीटों पर ही प्रवेश दिया जाता है।
- आयु सीमा: नर्सरी के लिए न्यूनतम आयु 3 वर्ष (31 मार्च 2026 तक) होनी चाहिए।
- आरक्षण: नियमानुसार एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों को आरक्षण देय होगा।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के समय और प्रवेश के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड (बच्चे और माता-पिता का)
- निवास प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की मार्कशीट (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- विकलांग प्रमाण पत्र
चयन का आधार
महात्मा गाँधी अंग्रेजी मिडियम स्कूल में विद्यार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा लेकिन यदि आवेदकों की संख्या और उपलब्ध सीटों संख्या बराबर है तो सभी विद्यार्थियों का चयन हो जाएगा।
विशेष सुविधाए
- निशुल्क शिक्षा: किसी भी प्रकार की ट्यूशन फीस नहीं ली जाती।
- अनुभवी स्टाफ: साक्षात्कार के माध्यम से चयनित सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों द्वारा अध्यापन।
- आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब और खेलकूद की सुविधाएं।
- इंग्लिश मीडियम: पूरी पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में ताकि बच्चे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।
आवेदन कैसे करें?
- दोस्तों सबसे पहले आपको महात्मा गाँधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होमपेज पर MGGS Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म खोलें।
- अब आपसे पूछी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करे।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
- आवेदन पावती का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
निष्कर्ष
राजस्थान महात्मा गांधी स्कूल एडमिशन 2026 आपके बच्चों को बेहतर भविष्य देने का एक सुनहरा मौका है। आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है, इसलिए देर न करें और आज ही अपने नजदीकी महात्मा गांधी स्कूल में संपर्क करें या ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
Read more:
