Rajasthan BSTC Pre-Deled Entrance Exam 2026: 2026-27 सत्र के लिए VMOU कोटा ने राजस्थान प्री डीएलएड 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यदि आपने हाल ही में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और आप प्राइमरी स्कूलों (कक्षा 1 से 5) में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए प्रवेश द्वार है।बीएसटीसी पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है और आज 11 मार्च को आवेदन करने की अंतिम दिनांक है इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नही किया है, वे आज शाम से पहले अवश्य आवेदन कर दे।
इस प्रवेश परीक्षा से राजस्थान में 376 से अधिक डीएलएड कॉलेज में करीब 26000 सीटों पर प्रवेश मिलेगा आपको बता दे की प्राइमरी स्कूलों में लेवल 1 का टीचर बनने के लिए 2 साल का डीएलएड कोर्स किया हुआ होना जरूरी है जो विद्यार्थी राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक बनना चाहते हैं उन्हें यह कोर्स करना जरूरी है।जो अभ्यर्थी इस बार बीएसटीसी कोर्स करना चाहते हैं वे सभी अभ्यर्थी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं, राजस्थान बीएसटीसी कोर्स हेतु महत्वपूर्ण तिथि, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
Rajasthan BSTC Overview
| विवरण | जानकारी |
| संस्थान का नाम | वर्धमान ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान प्री डी.एल.एड (BSTC) 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
| कोर्स अवधि | 2 वर्ष (Diploma in Elementary Education) |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ | 2 दिसम्बर, 2026 |
| आवेदन की अंतिम दिनांक | 11 मार्च, 2026 |
| आवेदन शुल्क (एक कोर्स) | 450 रूपये |
| आवेदन शुल्क (दोनों कोर्स) | 500 रूपये |
| परीक्षा दिनांक | अभी जारी नही की गई |
आयु सीमा
राजस्थान प्री डीएलएड फॉर्म 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा का कोई प्रावधान नही किया गया है और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तक निर्धारित की गई है इसमें आयु की गणना परीक्षा तिथि को आधार मानकर की जाएगी इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं रखा गया है एवं आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
डीएलएड सामान्य अथवा डीएलएड संस्कृत में से किसी एक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने पर 450 रुपए का शुल्क लगेगा जो अभ्यर्थी डीएलएड सामान्य और संस्कृत दोनों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ₹500 का आवेदन शुल्क देना होगा आपको बता दे की सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क एक समान रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड फॉर्म 2026 के लिए सामान्य वर्ग का अभ्यर्थी न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए जबकि ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी एसटी, दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाएं न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
दस्तावेज
- 10 वीं मार्कशीट
- 12वीं मार्कशीट
- आईडी प्रूफ
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आरक्षण प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज्ड फोटो
- ईमेल और मोबाइल नंबर
चयन प्रक्रिया
राजस्थान प्री डीएलएड के लिए सिलेक्शन मेरीट के आधार पर तैयार होगा यानी कि पेपर के अंदर आपके जितने ज्यादा अंक बनेंगे उतनी ही आपको नजदीक के अंदर कॉलेज मिलेगी और अच्छी कॉलेज मिलेगी यानी आप जो कॉलेज लेना चाहते हैं वही कॉलेज मिल जाएगी लेकिन अगर आपके नंबर काम है तो फिर आपको दूर की कॉलेज मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान प्री डीएलएड बीएसटीसी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो आपको इस लेख में निचे विस्तारपूर्वक बताए गए है:
- सबसे पहले आपको प्री डीएलएड परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद में प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़े और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर ही आवेदन करे।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करे।
- अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करे।
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो और अपने साईन स्कैन कर अपलोड कर दे।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर दे और उसके बाद में आप फॉर्म को सबमिट कर सकते है।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद में उसका एक प्रिंट निकलवा ले।
Read more:
