Rajasthan BSTC Notification 2026: 12th के बाद प्राइमरी टीचर बनने का पहला कदम, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता, सिलेबस और एग्जाम डेट

Rajasthan BSTC 2026: राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान ने BSTC Pre DElEd 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यदि आपने हाल ही में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और आप प्राइमरी स्कूलों (कक्षा 1 से 5) में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए प्रवेश द्वार है। बीएसटीसी पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 02 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 31 जनवरी, 2026 से बढ़ा कर 28 फरवरी, 2026 कर दी है, इसलिए यह अंतिम मौका है तो अंतिम दिनांक से पहले अवश्य आवेदन कर दे।

इस परीक्षा के लिए वे लोग आवेदन कर सकते है, जो थर्ड ग्रेड लेवल फर्स्ट का शिक्षक बनना चाहता है। BSTC परीक्षा के लिए 12वीं कक्षा पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।जो अभ्यर्थी इस बार बीएसटीसी कोर्स करना चाहते हैं वे सभी अभ्यर्थी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं, राजस्थान बीएसटीसी कोर्स हेतु महत्वपूर्ण तिथि, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। 

Rajasthan BSTC Overview

विवरण जानकारी 
संस्थान का नाम वर्धमान ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा 
परीक्षा का नाम प्री.डी.ईएल.ईएड परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या 01/2026
कोर्स अवधि 2 वर्ष 
पात्रता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास 
परीक्षा दिनांक अभी जारी नही की गई 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
नोटिफिकेशन जारी दिनांक 2 दिसंबर, 2026
आवेदन प्रारंभ 2 दिसम्बर, 2026
आवेदन की अंतिम दिनांक 28 फरवरी, 2026

आयु सीमा 

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड फॉर्म 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा नहीं रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तक निर्धारित की गई है इसमें आयु की गणना परीक्षा तिथि को आधार मानकर की जाएगी इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं रखा गया है एवं आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क 

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.predeledraj2026.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • D.El.D सामान्य या D.El.D संस्कृत में किसी एक पाठ्यक्रम के लिए: ₹450/-
  • D.El.D सामान्य या D.El.D संस्कृत दोनों के लिए आवेदन करना चाहते: ₹500/-

शैक्षणिक योग्यता 

बीएसटीसी परीक्षा 2026-27 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने 12वीं पास कर रखी हो।लेकिन इसमें भी एक शर्त है की सामान्य वर्ग के छात्रों को 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक लाने अनिवार्य है और आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए 12वीं कक्षा में 45% अंक लाने निर्धारित किए गए है।

दस्तावेज 

  • 10 वीं मार्कशीट 
  • 12वीं मार्कशीट 
  • आईडी प्रूफ 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आरक्षण प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज्ड फोटो 
  • ईमेल और मोबाइल नंबर 

चयन प्रक्रिया 

बीएसटीसी परीक्षा 2026-27 में अभ्यर्थियों को कॉलेज प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर मिलेगी यानी अभ्यर्थियों के प्रवेश परीक्षा में जितने अच्छे अंक मिलेंगे उसे पसंदीदा और नजदीकी कॉलेज मिलने के उतने ही अधिक सम्भावना रहेगी और राजस्थान प्री डीएलएड एग्जाम 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया करवाई जाती है।

परीक्षा पैटर्न 

सेक्शन विषय का नाम प्रश्नों की संख्या अंक 
सेक्शन- Aराजस्थान की सामान्य जानकारी50150
सेक्शन- Bमानसिक क्षमता 50150
सेक्शन- Cशिक्षण अभिक्षमता 50150
सेक्शन- DI   अंग्रेजी (भाषा योग्यता)50150
सेक्शन- DII  संस्कृत (भाषा योग्यता)50150
सेक्शन- DIII हिंदी (भाषा योग्यता)50150
  • परीक्षा मोड- ऑफलाइन माध्यम  
  • कुल मार्क्स- 600 (प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा)
  • कुल प्रश्नों की संख्या- 200 
  • नेगेटिव मार्किंग- नही है 
  • प्रश्नों का पैटर्न- MCQ 
  • परीक्षा का समय- 3 घंटे 

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको प्री डीएलएड परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद में प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़े और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर ही आवेदन करे।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करे।
  • अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करे।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और अपने साईन स्कैन कर अपलोड कर दे।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर दे और उसके बाद में आप फॉर्म को सबमिट कर सकते है। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद में उसका एक प्रिंट निकलवा ले।

Notification:http://mrcadda.com/wp-content/uploads/2026/02/Rajasthan-BSTC-Pre-Deled-2026-Notification.pdf

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *