PTET College  Allotment List 2025: पीटीईटी काउंसलिंग की लिस्ट जारी, यहां से तुरंत  चेक करे अपनी कॉलेज का नाम 

BSTC College 2nd  Allotment List 2025: जिन विद्यार्थियों ने पीटीईटी काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था उन अभ्यार्थी के लिए खुशखबरी है। वर्धमान महावीर कोटा ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित पीटीईटी परीक्षा 2025 की काउंसलिंग मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। पीटीईटी 2 वर्षीय और 4 वर्षीय कोर्स की पहली लिस्ट आज 25 जुलाई को जारी कर दी है।जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया था, वे इस लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते है।

लिस्ट में आपको जो कॉलेज आवंटित हुई है, उस कॉलेज में जाकर 29 जुलाई, 2025 से पहले रिपोर्टिंग करनी होगी और अपने सभी आवश्यक दस्तावेज कॉलेज में जमा करवाने होंगे। आज आपको इस लेख के माध्यम से कॉलेज अलोटमेंट लिस्ट में कॉलेज का नाम चेक करने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा और इसके साथ में आगे की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया जाएगा, तो लेख के अंत तक अवश्य बने रहे।

संषिप्त जानकारी 

विवरण जानकारी 
संस्थान का नाम वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा (VMOU)
परीक्षा का नाम Rajasthan Pre Teacher Education Test (PTET) 2025
कोर्स का नाम B.A.B.ED/ B.Sc.B.ED/ 4 वर्षीय कोर्स और B.Ed 2 वर्षीय कोर्स 
कॉलेज 942
कॉलेज एलॉटमेंट की पहली लिस्ट 25 जुलाई, 2025
काउंसलिंग फीस 5000 रूपये 
एडमिशन फीस 22,000 रूपये 
कॉलेज रिपोर्टिंग अंतिम दिनांक 29 जुलाई, 2025

लेटेस्ट अपडेट 

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 के पहले चरण की कॉलेज सीट आवंटन सूची 25 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इस सूची में उन छात्रों को शामिल किया गया है जिन्होंने दो वर्षीय बीएड या चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। अब सभी आवेदक अपनी कॉलेज अलॉटमेंट स्थिति को ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी और जिसकी पूरी प्रक्रिया आपको इस लेख में बताई जाएगी। 

इन विवरणों को दर्ज करने के बाद में आप अपनी कॉलेज अलॉट की गई सीट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सीट अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कर दे।इस लैटर को और सभी आवश्यक दस्तावेजो को 25 जुलाई से 29 जुलाई, 2025 के मध्य आवंटित कॉलेज में जाकर जमा करवाने होंगे। इसके साथ में आपको 22,000 रूपये एडमिशन फीस भी जमा करवानी होगी।आज आपको इस लेख में माध्यम से कॉलेज अलोटमेंट से लेकर एडमिशन लेने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा।

आवश्यक जानकारी 

यदि आपको अलोट की गई कॉलेज पसंद नही आती है तो घबराने की आवश्यकता नही है। आपको इसके लिए PTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर upward movement के विकल्प पर क्लिक करना होगा।इसका सीधा और सरल मतलब यही है की आप दूसरी कॉलेज के लिए आवेदन कर सकते है। यादी आप काउंसलिंग के बाद आवंटित कॉलेज में एडमिशन नही लेते है तो आपको काउंसलिंग की आधी फीस काट कर लौटा दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

कॉलेज में जाकर निम्नलिखित दस्तावेज जमा करवाने होंगे:

  1. PTET स्कोरकार्ड 
  2. PTET काउंसलिंग लैटर 
  3. PTET एडमिट कार्ड 
  4. कॉलेज आवंटित लिस्ट की फोटोकॉपी 
  5. कक्षा 10वीं की अंकतालिका 
  6. कक्षा 12वीं की अंकतालिका 
  7. ग्रेजुएशन की मार्कशीट 
  8. आधार कार्ड 
  9. हस्तलिखित स्वयं घोषणा पत्र, जिसका प्रारूप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है 
  10. पासपोर्ट साइज्ड फोटो 
  11. जाति प्रमाण पत्र 
  12. निवास प्रमाण पत्र 
  13. आय प्रमाण पत्र 
  14. चरित्र प्रमाण पत्र 
  15. प्रवासन प्रमाण पत्र 
  16. स्थान्तरण प्रमाण पत्र 
  17. सबकेटेगरी (विधवा/ तलाकशुदा/परित्याग/दिव्यांग/आदि)
  18. मोबाइल नंबर 

लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको PTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर “College Allotment 1st List 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको कोर्स का चयन करना होगा जैसे की 2 वर्षीय B.ED या 4 वर्षीय  BA.B.ED/ B.Sc.B.ED में से चयन करे।
  • अब आपको अपना रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  • इसके आब आपके द्वारा दी गई जानकारी को सबमिट कर दे।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमे अओको काउंसलिंग नंबर और जन्म दिनांक दर्ज कर प्रोसेस पर क्लिक करना होगा।
  • अब अपनी एलॉटमेंट लिस्ट खुल जाएगी जिसे डाउनलोड करें और कॉलेज डिटेल्स चेक करें।
  • इसके बाद में प्रिंट अलोटमेंट लैटर पर क्लिक करे।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *