Navodaya Vidyalaya Admission Form 2025: नवोदय विद्यालय के संचालन नवोदय विद्यालय समिति के द्वारा किया जाता है, जो की भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संगठन है। नवोदय विद्यालय को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाशाली छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त शिक्षा दिलाना है।नवोदय विद्यालय में छात्रों को रहने, खाने, पढाई, कपडे, किताबे आदि का कर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
इस विद्यालय में कक्षा 6 से प्रवेश लिया जा सकता है।आपको बता दे की कक्षा 6 के लिए एडमिशन शुरू हो चुके है।यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए भरे जा रहे है। यदि आप भी नवोदय विद्यालय में अपने बच्चे का एडमिशन लेना चाहते है, तो ये मौका आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। आप एडमिशन ऑनलाइन माध्यम से ले सकते है और एडमिशन फॉर्म भरने पर भी कोई आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नही है।
अगर आप अपने बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त शिक्षा दिलाना चाहते हैं, तो नवोदय विद्यालय में एडमिशन का यह मौका बिल्कुल न चूकें। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 में दाखिले हेतु एडमिशन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं।
NVS एडमिशन फॉर्म सत्र 2025-26
दोस्तों नवोदय विद्यालय में कक्षा 5वीं के बाद ही एडमिशन लिया जा सकता है, अर्थात छात्र कक्षा 6 में दाखिला ले सकते है और 12वीं कक्षा तक बिलकुल मुफ्त में अध्ययन कर सकते है।नवोदय विद्यालय के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है। आपको बता दे की नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन 30 मई, 2025 से शुरू हो चुके है और एडमिशन लेने की अंतिम दिनांक 29 जुलाई, 2025 तय की गई है। आज आपको इस लेख में एडमिशन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।तो इस लेख के अंत तक अवश्य बने रहे।
पात्रता
नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:
- छात्र भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- छात्र का जन्म 1 मई, 2014 से 29 अप्रैल, 2016 के मध्य होना चाहिए और इसके साथ में आप ये भी जान ले की आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
- छात्र ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 3 से कक्षा 5वीं तक एक ही जिले में अध्ययन किया हो।
- नवोदय विद्यालय में कम से कम 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं, लेकिन इसके लिए छात्र को ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से देना होगा।
- विद्यार्थी जिस जिले में पढाई कर रहा हो, वो वहा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2025-26
नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु सबसे पहले विद्यालय द्वारा छात्रों की लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा।यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से ही ली जाएगी। इस परीक्षा में तीन विषयों में से वस्तिनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जो की गणित, मानसिक योग्यता और भाषा से होंगे। इस परीक्षा में 80 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। प्रति सही उत्तर पर 1.25 अंक दिए जाएंगे।इसके अलावा दिव्यांग छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 40 मिनट अधिक दिए जाएंगे।
एडमिशन फॉर्म कैसे भरे?
आपको नवोदय विद्यालय में एडमिशन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आपको नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- अब “Registration For Class 6 JNVST 2025-26” के लिंक पर क्लिक करे।
- अब इस अधिसूचना में जो जानकारी दी गई है, उसे सही से जाँच ले और इसके बाद आवेदन करे।
- अब आवेदन फॉर्म में आपसे जो जानकारी पूछी गई है, उसे सही से दर्ज कर दे।
- अब आवेदन फॉर्म को भरने के बाद में सभी आवशयक दस्तावेज अपलोड कर दे।
- इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दे और उसका प्रिनआउट निकलवा ले और सुरक्षित रख दे।
Read more: