SSC MTS Recruitment 2025: कर्मचारी चयन बोर्ड (SSC), द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) हवलदार के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 26 जुन, 2025 को वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आपको बता दे की इस भर्ती के माध्यम से 1075 रिक्त पदों को भरा जाना तय किया है। एसएससी द्वारा महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए है।
एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 जुन, 2025 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 24 जुलाई, 2025 तय की गई है।
इस भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थियों आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में भाग लेने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए यह लेख काफ़ी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकी इस लेख में इस भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई है जैसे आवेदन तिथि, योग्यता, परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
संषिप्त जानकारी
विवरण | जानकारी |
संस्थान का नाम | कर्मचारी चयन बोर्ड (SSC) |
पद का नाम | मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार |
पदों की संख्या | 1075 पद |
आवेदन मोड | ऑनलाइन माध्यम से आवेदन |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
नोटिफिकेशन जारी दिनांक | 26 जुन, 2025 |
आवेदन की अंतिम दिनांक | 24 जुलाई, 2025 |
चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) |
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदनशुरू: 26 June, 2025
- आवेदन की अंतिम दिनांक: 24 जुलाई, 2025
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान तिथि: 25 जुलाई, 2025
- आवेदन में संशोधन: 29 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक
- परीक्षा दिनांक: 20 सितम्बर से 24 अक्टूबर, 2025 तक
SSC MTS पद की जानकारी
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसएससी एमटीएस परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के तहत निम्नलिखित पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है जैसे-
- हवलदार
- जूनियर गेस्टेटनर ऑपरेटर
- चपरासी
- जमादार
- चौकीदार
- माली
- सफाई कर्मचारी
शैक्षणिक योग्यता
SSC MTS भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 10वीं कक्षा पास कर रखी हो। इससे अधिक जानकारी के लिए आपको इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढना होगा।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु निम्नलिखित होनी चाहिए, जो की पदों के आधार पर होगी:
- एमटीएस पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है।
- हवलदार के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है।
- इसके साथ में आपको बता दे की सरकारी नियमो के अनुसार आरक्षित वर्ग के छात्रों को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य, EWS, OBC | 100₹ |
SC, ST/ Female/ PWD | 0₹ |
आपको बता दे की सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतना करना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा – (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
- स्किल टेस्ट- टाइपिंग टेस्ट
- फिजिकल टेस्ट (केवल हवलदार पद के लिए)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
परीक्षा पैटर्न
Session | Subject | Question | Marks | Time Duration |
Session I | Numerical & Mathematical Ability (20), Reasoning & Problem Solving (20) | 40 Question | 120 | 45 Minute |
Session II | General Awareness (25), English Language & Comprehension (25) | 50 Question | 150 | 45 Minute |
आपको बता दे की सेशन I में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नही है और सेशन II में नेगेटिव मार्किंग रखी गई है। इस परीक्षा में कुल 90 प्रशन पूछे जाएंगे जो की लुल 270 अंक की होने वाली है।सही उत्तर देने पर 3 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर देने पर 1 अंक काट दिया जाएगा।
फिजिकल टेस्ट
1.Physical Efficiency Test (PET)
- Male: 1600 मीटर 15 मिनट में
- Female: 1 किलोमीटर 20 मिनट में
2.Physical Standard Test (PST)
- Male: ऊँचाई 157.5 सेमी से अधिक होनी चाहिए और छाती फैलाव ≥81 सेमी
- Female: ऊँचाई 152 सेमी से अधिक होनी चाहिए पर वजन 48 किग्रा से अधिक
वेतन
इस भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-1 (₹5200-20200 ग्रेड पे ₹1800) के तहत वेतन दिया जाएगा चयन के बाद इन पदों पर तैनाती केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों मंत्रालयों और कार्यालयों में की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो आपको निचे विस्तार से बताए जाएंगे:
- सबसे पहले आपको SSC की वेबसाइट https://ssc.nic.in पर जाना होगा।
- अब आपको “SSC MTS Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करके लॉगिन करें।
- अब आवेदन फॉर्म में आपसे जो जानकारी माँगी जाए वो सही से दर्ज कर दे और डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
- अब अपनी वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करे।
- इसके बाद में फॉर्म को सबमिट कर दे और उसका एक प्रिंट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख दे।
Read more: